फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपुर और बाजपुर में सादगी से मनाया श्री हनुमान जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर/बाजपुर। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते मंगलवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव सादगी पूर्वक मनाया गया। भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाने के लिए सुबह से ही जसपुर के काली माता मंदिर, ठाकुर मंदिर, बड़ा शिव मंदिर, धर्मशाला वाला मंदिर आदि में श्रद्धालुओं की कतारें लग गई। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ सुंदरकांड, श्री हनुमान चालीसा का पाठ, और छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ा कर मन्नत मांगी। कई लोगों ने अपने घरों में रहकर भी श्री हनुमान की पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। इस अवसर पर मंदिर कमेटियों द्वारा मंदिरों को फूलों से सजाया गया था। भक्तों में मास्क पहनकर ही मंदिरों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

इधर,बाजपुर में भी मंगलवार को कोविड नियमों के तहत हनुमान जयंती मनाई गई। मोहल्ला बांकेनगर स्थित संकटमोचन बालाजी घाटा मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चना की। इस दौरान श्री हनुमान को भोग लगाकर विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना भी की गई। मंडी समिति स्थित श्री हनुमान मंदिर में भी जन्मोत्सव मनाया गया। यहां विहिप के जिलामंत्री यशपाल राजहंस, जिला उपाध्यक्ष राजेश पाठक, तेजप्रकाश शर्मा, सचिन गौतम, विशाल दक्ष, राजकुमार चंद्रा, देवेंद्र चंद्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें