खटीमा। एचएनबी पीजी कॉलेज में बुधवार को स्व. नंदन सिंह भंडारी की स्मृति में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी योग प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी और पुरुष वर्ग में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम विजेता बनीं।
प्रतियोगिता में हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज, राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर, इंदिरा प्रियदर्शनी पीजी कॉलेज हल्द्वानी, एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर, एचएनबी पीजी कॉलेज खटीमा, डीएसबी परिसर नैनीताल, रामनगर महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की टीम विजेता और रामनगर महाविद्यालय की टीम उप विजेता बनी। पुरुष वर्ग में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम विजेता और रामनगर महाविद्यालय की टीम उप विजेता रही। वहां पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार, क्रीड़ा प्रभारी ब्रिजेश सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. अतुल चंद्रा, डॉ. ज्योति चुफाल, डॉ. मुरलीधर कापड़ी, डॉ. दीपिका अधिकारी, डॉ. राजेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।