फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिम्नास्ट शिवम और अरशद का वर्ल्ड कप के लिए चयन

Mon, 27 Apr 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश के दो होनहार जिम्नास्ट शिवम विश्वास और मो. अरशद का चयन फिग एक्रो जिम्नास्ट वर्ल्ड कप 2026 के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक बुल्गारिया के बुर्गास शहर में आयोजित होगी।
विज्ञापन

जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित हाल ही में सम्पन्न राष्ट्रीय एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर इन दोनों खिलाड़ियों का चयन किया गया। उनके संतुलन, समन्वय और तकनीकी दक्षता ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। जिमनास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र शर्मा ने इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सफलता राज्य में जिम्नास्टिक खेल के बढ़ते स्तर को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी त्रिलोक जीना, जगदीश बोरा, वरुण निर्माण, पूजा भट्ट और पूर्व अध्यक्ष शिशिर शर्मा आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें