फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सेमीफाइनल में गुरुग्राम ने सुरेंद्रनगर को हराया

Sat, 13 Jun 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। गुरुग्राम में आयोजित जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान गुरुग्राम ने सुरेंद्रनगर को 26 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले गुरुग्राम के धीरज को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुग्राम ने निर्धारित 12 ओवरों में छह विकेट पर 159 रन बनाए। धीरज ने 58 और पंकज ने 28 रनों की पारी खेली। सुरेंद्रनगर के गौरव और रजत ने दो-दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सुरेंद्रनगर की टीम आठ विकेट खोकर 133 रन ही बना पाई। दीपेश ने 52 और बिसू ने 39 रन बनाए। गुरुग्राम के लक्ष्मण ने तीन और शुभम ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दिलीप मिस्त्री, सभासद टोमस साना, रितेश विश्वास, राजीव मंडल और मनोज मंडल ने मैच का शुभारंभ किया। मैच में अर्देंद्रू व प्रदीप विश्वास अंपायर, अमित बैरागी व जयंत मंडल कमेंटेटर, प्रमोद और रोहन मंडल स्कोरर रहे।
विज्ञापन

वहां तापस मिस्ट्री, दीपक सरकार, मनोज खान, मंजीत खान, मुकेश खान, संदीप महलदार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें