फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधन का मामला पहुंचा थाने

Mon, 09 Jul 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  नानकमत्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंध कमेटी के प्रबंधन को लेकर रविवार को अप्रत्याशित घटनाएं हुई। इसमें जहां प्रबंध कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर गुरुद्वारे के प्रबंधक रणजीत सिंह को उनके पद से हटाते हुए अग्रिम आदेशों तक उन्हें चोमेला फार्म का मैनेजर बनाया। वहीं, खजांची बलदेव सिंह चीमा की ओर से लेखा जोखा प्रस्तुत नहीं करने पर उन्हें नोटिस दिया गया। 

विज्ञापन


प्रबंधक रणजीत सिंह की ओर से प्रबंध समिति का आदेश नहीं मानने पर देर रात गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, महासचिव प्रीतम सिंह संधू, सचिव केहर सिंह और नवनियुक्त प्रबंधक मलकीत सिंह बाजवा सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने रणजीत सिंह के खिलाफ अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर सौंपी।

इधर, देर रात ही पद से हटाए गए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक रणजीत सिंह ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष दौलतराम वर्मा को नवनियुक्त प्रबंधक और अन्य के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उन्हें तलवार दिखाकर धमकाया है।
विज्ञापन


रणजीत सिंह ने बताया कि प्रबंध कमेटी के लोगों ने बिना नोटिस दिए अब तक 25 लोगों को गुरुद्वारे की सेवा से हटा दिया है। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों से गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था बनाने को कहा है। कहा कि शांति व्यवस्था भंग होने पर पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। इस दौरान बलदेव सिंह चीमा, जसवंत सिंह गुरजीत सिंह लड्डू, सुरेंद्र सिंह जसपाल सिंह पालू आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें