रामलाल चौहान विद्या मंदिर के छात्र अक्षय दीप ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 96.2 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अक्षय दीप प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं। वह अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं। उसने यह उपलब्धि नियमित 6 घंटे पढ़ाई कर हासिल की। अक्षय दीप ने कहा कि पढ़ाई में विषय को समझें, रटे नहीं। पाठ्यक्रम से संबंधित अन्य पुस्तकों का भी अध्ययन करें। उसकी उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है।