फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फायरिंग के आरोपियों पर होगी जिला बदर, गुंडाएक्ट की कार्रवाई

Tue, 03 Oct 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस व एसओजी की टीमों की दबिशें जारी
विज्ञापन


सितारगंज। ढाबे पर फायरिंग के मामले में दूसरे दिन भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस व एसओजी की टीम उनकी तलाश में लगातार दबिशें दे रही हैं। टीम के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे। पुलिस की ओर से आरोपियों पर जिला बदर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
शनिवार देर रात गोरीखेड़ा तिराहा के पास एक ढाबे में कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इससे चार लोग गोली और छर्रे लगने से घायल हो गए थे। इस दौरान काले रंग की एक स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ढाबा स्वामी की तहरीर पर नानकमत्ता निवासी सरबजीत सिंह विर्क सहित अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस और एसओजी की दो-दो टीम को खुलासे में लगाया है। सोमवार को दूसरे दिन भी पुलिस टीम की आरोपियों के घरों पर दबिशें जारी रहीं। सीओ ने बताया कि टीम को धरपकड़ में लगाया है। घटना में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सीओ शर्मा ने बताया कि फायरिंग करने के आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी और जिला बदर की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें