फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लगता है जानदी नी हाले जस्सी गिल नू...

Tue, 17 Feb 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरस आजीविका मेला के तीसरे दिन सोमवार की देर रात लोगों की मस्ती और उत्साह देखते ही बन रहा था। रात करीब 10 बजे मंच पर मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड गायक जस्सी गिल ने खूब धमाल मचाया। उनके हर एक गीत पर युवा हाथों में मोबाइल लिए कुर्सियों पर चढ़ गए। युवतियां भी कहां पीछे रहती। वह भी बैरिकेडिंग पर चढ़ कर वीडियो बनाने लगीं।
विज्ञापन

मंच पर बॉलीवुड गायक जस्सी गिल ने बापू जमींदार..., निकले करंट तेरे यार जो..., काली एक्टिवा दा..., जूती थल रख दिया मित्रा ने दिल नू... लगता है जानदी नी हाले जस्सी गिल नू... जैसे सुपरहिट गीतों से दर्शकों के दिलों पर छा गए। जस्सी के सुरों पर लोगों के कदम थिरकने पर मजबूर हो गए।
यह शाम कला, संगीत और हास्य का एक अद्भुत संगम बनकर उभरी। स्टार नाइट से पूर्व कवि सम्मेलन हुआ। हास्य कवि सुदीप भोला, रशिक गुप्ता एवं प्रताप फौजदार ने अपनी प्रभावशाली हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को ठहाके लगाने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र प्रसिद्ध बॉलीवुड एवं पंजाबी गायक जस्सी गिल ही रहे। इस मौके पर सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, दायित्वधारी उत्तम दत्ता, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, डीएम नितिन सिंह भदौरिया सहित भारी संख्या में पंडाल दर्शकों से भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें