फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला गार्ड

विज्ञापन
09केटीएम07पी- मृतक भगवान सिंह भंडारी-फाइल फोटो - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र के ग्राम कुटरा में एक सुरक्षा गार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर तीन लोगों पर हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया। इधर, पुलिस संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है। बताया गया कि मृतक एसबीआई के एटीएम में गार्ड का काम करता था।
विज्ञापन

कुटरा निवासी कैलाश सिंह भंडारी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार शाम उसकी मिठाई की दुकान पर भतीजा भगवान सिंह (35) पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह भंडारी बैठा था। इस बीच गांव के तीन लोग दुकान पर आए और भगवान को थरुवाट की तरफ ले गए। रात सवा दस बजे भतीजे ने अपनी पत्नी पूजा को फोन कर कहा कि वह कन्हैया की दुकान पर बैठा है, जल्द घर आ जाएगा।
इसके कुछ समय बाद भगवान का मोबाइल बंद हो गया। जब वह देर रात तक घर न लौटा तो खोजबीन की। कन्हैया की दुकान के बाहर उसकी बाइक खड़ी थी। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे पूरन सिंह के मकान की सीढ़ी के पास भगवान का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। आरोप लगाया कि सिर पर पीछे की ओर गहरा खुला जख्म और पीठ, कमर, दोनों हाथों पर गंभीर चोटें हैं।
विज्ञापन

दुकान के आसपास पूछा तो लोगों ने बताया गया कि रात साढ़े दस बजे आलाविर्दी-पटिया तिराहे के पास आठ-दस लोगों के बीच मारपीट हो रही थी। कैलाश सिंह ने अंदेशा जताया है कि गांव के तीन लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ भतीजे को जान से मार दिया है और रात में शव को छिपाकर गुमराह किया। इधर, एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि जांच जारी है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी।
इनसेट-
मूल रूप से गंगोलीहाट का रहने वाला है भगवान
खटीमा। मूल रूप से पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट और हाल निवासी कुटरा भगवान सिंह भंडारी पिछले सात-आठ साल से एसबीआई एटीएम में गार्ड का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था उसके दोनों भाई कमलेश और संजय नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी पूजा है और अभी कोई संतान नहीं है। इधर, सुबह खासी तादात में लोग कोतवाली पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। अस्पताल में डॉ. केसी पंत ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें