फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की घटतोली पर प्रभारी और चौकीदार सस्पेंड

Sat, 20 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ जसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

किसानों ने पतरामपुर गन्ना तोल केंद्र पर घटतोली का आरोप लगाकर हंगामा किया। तोल केंद्र प्रभारी पिटने के डर से खेत में भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंचे चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक आरके सेठ ने गन्ना तोल कांटे का निरीक्षण किया तो काटे में छेड़छाड़ पाई गई। सेठ ने पतरामपुर तोल केंद्र प्रभारी सूरजपाल और चौकीदार समर पाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नादेही चीनी मिल के पतरामपुर स्थित गन्ना तोल केंद्र पर एक किसान ने गन्ना तुलवाने से पहले अपने गन्ने का वजन अन्य कांटे पर करवाया। उसके बाद वह मिल के क्रय केंद्र पर ले गया। जहां तुलाई करने पर आठ प्रतिशत का अंतर आया। इस पर तोल केंद्र पर मौजूद गन्ना किसानों ने जमकर हंगामा किया। कुछ किसान तोल केंद्र इंचार्ज सूरज पाल को पीटने को आगे बढे़ तो वह चौकीदार समरपाल के साथ जान बचाकर खेतों में भाग गया। सूचना मिलने पर मिल के प्रधान प्रबंधक आरके सेठ गन्ना अधिकारियों के साथ पतरामपुर पहुंचे। उन्होंने तोल कांटे की जांच कराई तो किसानों का आरोप सही पाया गया। मिल प्रधान प्रबंधक ने किसानों के सामने तोल इंचार्ज सूरज पाल व चौकीदार समरपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की। प्रबंधक ने तत्काल दूसरे तोल इंचार्ज व चौकीदार को नियुक्त कर दिया। प्रधान प्रबंधक आरके सेठ ने बताया कि जांच में तोल कांटे में छेड़छाड़ पाई गई। जिस कारण तोल इंचार्ज व चौकीदार को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें