जीएसटी प्रणाली में रजिस्ट्रेशन के नाम पर की जा रही अवैध वसूली से व्यापारी मुखर हो गए हैं। उन्होंने वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर पंजीकरण में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की।
शुक्रवार को व्यापारी ज्वाइंट कमिश्नर से मिले। कहा कि जीएस टिन के लिए ऑनलाइन आवेदन कराया जा रहा है। व्यापारियों को ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण कुछ दलाल पंजीकरण के नाम पर व्यापारियों से 500 रूपए प्रति रजिस्ट्रेशन वसूल रहे हैं, जबकि जीएस टिन के लिए वाणिज्य कर विभाग ने जागरूकता कैंप लगाने की बात भी कही थी, लेकिन अब तक विभाग ने कैंप नहीं लगाये हैं, जिससे व्यापारियों का शोषण हो रहा है और दलाल इसका फायदा उठा रहे हैं।
व्यापारियों ने नि:शुल्क मिलने वाले जीएस टिन के प्रचार प्रसार के लिए वाणिज्य कर विभाग की ओर से कैंप लगाये जाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश बंसल, संजय जुनेजा, हरीश अरोरा, मनोज छाबड़ा, राजेश कामरा, पवन गाबा, इंद्रजीत सिंह, विजय अरोरा, दीपक मित्तल, अनमोल खुराना आदि थे।