फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों के चार गोदामों पर जीएसटी का छापा

विज्ञापन
रुद्रपुर में काशीपुर स्थित एक गोदाम में छापामारी करती राज्यकर विभाग की टीम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। बिना कागजात के माल परिवहन करने की आशंका पर राज्य कर विभाग ने चार ट्रांसपोर्टरों के गोदामों में छापा मारा। दो गोदामों में बिना कागजात के परचून का माल मिलने पर कार्रवाई की गई है। राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने मौके से बरामद बिना कागजात का माल जब्त कर लिया है। भौतिक सत्यापन व मूल्यांकन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परचून संबंधित माल बिना कागजात के जिले में लाने के मामलों की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। प्रवर्तन विभाग की ओर से बुधवार को छापा मारा गया। अपर आयुक्त बीएस नागन्याल ने बताया कि डीएम युगल किशोर पंत, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सहयोग से कार्रवाई की गई। प्रत्येक टीम में टीम लीडर के साथ राज्य कर अधिकारी, एक एसआई, दो पुलिस कांस्टेबल मौजूद रहे।
राज्य कर अधिकारी अनिल चौहान के नेतृत्व में टीम के सदस्य काशीपुर बाईपास स्थित राजेश रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट कंपनी के वेयर हाउस में पहुंचे। वहां जांच के बाद 12 नग माल बिना कागजात के मिला, जिसे सीज कर दिया गया। गाबा चौक स्थित प्रिंस ट्रांसपोर्ट में मो. इमरान की टीम पहुंची। वहां से 14 नग माल बिना कागजात के पाया गया।
विज्ञापन

इसी तरह डॉ. हरिओम वर्मा की टीम ने गाबा चौक स्थित प्रिंस ट्रांसपोर्ट व राहुल कांत आर्या की टीम ने कुलजीत ट्रांसपोर्ट के वेयर हाउस में छापा मारा। वहां बिना कागजात के माल तो नहीं मिला लेकिन कई अन्य अनियमितताएं पाई गईं। इसके बारे में राज्य कर विभाग की टीम जांच कर रही है। अभियान में ज्वाइंट कमिश्नर ठाकुर रणवीर सिंह, डॉ. अनिल सिन्हा, प्रकाश चंद्र त्रिवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें