फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते सड़क हादसों पर डीजीपी गंभीर

Wed, 01 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर डीजीपी एमए गणपति भी गंभीर हैं। साथ ही जिले में बढ़ते अपराधों पर डीजीपी ने चिंता जताते हुए एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपराधों पर अंकुश लगाएं। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए डीजीपी एमए गणपति ने कहा कि यूएस नगर में सबसे पहले ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना बहुत जरूरी है। जिले में लड़खड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था के कारण ही सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। 
विज्ञापन


 डीजीपी ने कहा कि एक्सीडेंटल जोनों को चिन्हित करें और ऐसे स्थानों पर आरटीओ, पीडब्ल्यूडी और एनएच से भी सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में टूरिस्ट सीजन शुरू हो गया है, बाहरी प्रांतों से आने वाले टूरिस्टों के वाहनों की भी तलाशी ली जाए, शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। 

वहीं पुलिस महानिदेशक ने यह भी आदेश दिए कि जिले में सिडकुल में सैकड़ों उद्योगों में श्रमिक काम कर रहे हैं, उनका सत्यापन हर हाल में होना चाहिए। इसे एक अभियान के रूप में लेकर इस दिशा में जल्द से जल्द श्रमिकों का सत्यापन किया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सत्यापन के साथ-साथ श्रमिकों के हितों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


समय-समय पर शिविरों के माध्यम से उन्हें स्वास्थ्य, सेवाएं और अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी मुहैय्या कराने का भी काम किया जाए। उन्होंने कहा कि सत्यापन के नाम भी यह भी देखा जाए कि किसी निर्दोष व्यक्ति का शोषण न हो रहा हो, जो अपराधी किस्म के लोग हैं उन पर कार्रवाई करें। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टिप्स दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एएसपी काशीपुर कमलेश उपाध्याय भी मौजूद थीं। 

एसएसपी ताकवाले ने संभाला कार्यभार
एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस आफिस पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वह पुलिस लाइन गए जहां उन्होंने लाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यभार ग्रहण के बाद कुछ देर के लिए उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निर्देश भी दिए। 

उन्होंने मातहतों से साफ शब्दों में कहा कि आपराधिक मामलों पर नियंत्रण रखना और पुराने मामले का जल्द से जल्द खुलासा भी किया जाना चाहिए। अमर उजाला से बातचीत में एसएसपी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर की यातायात व्यवस्था के साथ-साथ जिले में बढ़ते क्राइम को भी कम करना है। 

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से आपराधिक मामलों में वृद्धि हुई है लेकिन अधिकांश सोशल क्राइम है। उन्होंने कहा कि पर्यटक सीजन के चलते नैनीताल हाईवे पर भी ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा। दिल्ली से नैनीताल को आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सीमा क्षेत्रों से ही समय के अनुसार भारी वाहनों के प्रवेश को वर्जित किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें