रुद्रपुर में विजेता टीम को ट्राफी देते अजय तिवारी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में अंडर 16 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का फाइनल ऊधमसिंह नगर ग्रीन और ऊधमसिंह नगर ऑरेंज टीमों के बीच खेला गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल के मैदान में हुए मुकाबले में ऑरेंज टीम के कप्तान ओम पांडे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ग्रीन टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में सभी विकेट खोकर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया। ग्रीन टीम के लिए अरमान अब्बास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर 84 रन बनाए। ऑरेंज टीम के लिए प्रतीक नारंग ने सर्वाधिक छह विकेट लिए। जवाब में ऑरेंज की टीम 192 रनों पर सिमट गई। मृत्युंजय पांडे ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। मैच के निर्णायक सुमित घोष व मोहसिन खान रहे और स्कोरिंग बलवंत सिंह ने की। फाइनल मैच के ऑब्जर्वर संदीप सिंह रहे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहां डीपीएस के प्रधानाचार्य चेतन चौहान, एमिनिटी स्कूल के चेयरमैन सुभाष अरोड़ा, जेपीएस स्कूल के प्रधानाचार्य हरेंद्र, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के सचिव नूर आलम, कोषाध्यक्ष राहुल पवार, मोहम्मद कादिर खान, गौरव तिवारी, संदीप सिंह आदि थे।