रुद्रपुर। राजकीय विद्यालयों को ग्रीन विद्यालय में परिवर्तित किया जाएगा। इसमें छात्र ऊर्जा और संसाधनों की बचत करने, कचरा कम करने, पौधरोपण करने हैं और जलवायु परिवर्तन के बारे में सीखते हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति में समग्र और अनुभवात्मक शिक्षण, स्वास्थ्य और कल्याण, पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली और समानता और सहभागिता मुख्य बिंदु हैं। इन बिंदुओं के तहत इन विद्यालयों में ईको क्लब, छात्र नेतृत्व वाली गतिविधियां, निगरानी समितियां और स्वच्छता की दिनचर्या के बीच शिक्षण करना है।
विद्यालयों में स्वच्छ शौचालय, साबुन से हाथ धोने की सुविधा व स्वच्छता शिक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता सहायता और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करना है। वर्षाजल संचयन, अपशिष्ट प्रबंधन, सोलर लाइट और हरित क्षेत्र के तहत पौधरोपण किया जाएगा।