फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जाम से निजात दिलाएगा 200 वाहनों की क्षमता वाली ग्रीन पार्किंग

Wed, 03 Jun 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन और सचिव पंकज उपाध्याय मौजूद रहे। विधायक ने बताया कि रुद्रपुर में जाम से निजात दिलाने के लिए ग्रीन पार्किंग का प्रस्ताव दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रस्ताव को अपनी घोषणा में शामिल किया है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की जमीन आवास विभाग को हस्तांतरित हो चुकी है। जहां पर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने बैठक के दौरान पार्किंग के डिजाइन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का अवलोकन किया। उपाध्यक्ष जय किशन ने बताया कि डिजाइन डीपीआर पूरी तरह तैयार है। अगले एक सप्ताह में 200 वाहनों की क्षमता वाली ग्रीन पार्किंग की निविदा जारी होगी। इस पार्किंग में बाउंड्री, गार्ड, शौचालय और विशेष टाइल्स जैसी सुविधाएं होंगी। ये टाइल्स ऐसी होंगी जिनसे बरसात का पानी सीधे जमीन में जा सकेगा।
विज्ञापन

विधायक अरोरा ने कहा कि यह पार्किंग रुद्रपुर की जनता से किए गए वादे को पूरा करेगी। यह बहुत जल्द लोगों को उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें