फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ग्रेट मिशन और पायनियर्स ने जीते मुकाबले

Thu, 08 Oct 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
देवभूमि सहोदय इंटर स्कूल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी पायनियर्स अकादमी की टीम
विज्ञापन
काशीपुर। देवभूमि सहोदय इंटर स्कूल के खेल मैदान में अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। बुधवार को खेले गए दो मुकाबलों में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल और पायनियर्स अकादमी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मैच में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल ने गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल को 143 रन के बड़े अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रेट मिशन ने 19.4 ओवर में 166 रन बनाए। शौर्य ने 39, दीपांशु ने 26, लोकेश ने 21 रन का योगदान दिया। गुरुकुल की टीम 9.5 ओवर में महज 23 रन पर सिमट गई। ग्रेट मिशन के गेंदबाज रिशित ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। उसे प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में पायनियर्स अकादमी ने स्टार्टम वर्ल्ड स्कूल को 63 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पायनियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन बनाए। रिदित ने 40 और अभि ने 24 रन बनाए। स्टार्टम वर्ल्ड की टीम 15.1 ओवर में 80 रन पर ऑलआउट हो गई। पायनियर्स की ओर से रिहित और फैजान ने तीन-तीन विकेट लिए। रिहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहां स्कूल के चेयरमैन डॉ. विनीत सिंबल, प्रधानाचार्य उमेश चंद्र डालाकोटी मौजूद रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें