फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर भव्य नगर कीर्तन

Wed, 26 Nov 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर नगर के विभिन्न धार्मिक संगठनों की ओर से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।
विज्ञापन


मंगलवार को वार्ड सात स्थित श्री सनातन धर्म गुरुद्वारा और श्री पुरातन शिव मंदिर के परिसर से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी राजेंद्र सिंह ने अरदास के बाद नगर कीर्तन का शुुभारंभ कराया। नगर कीर्तन में सबसे आगे फेयरलैस गतका पार्टी के कलाकार रण कौशल के जौहर दिखा रहे थे। उनके पीछे पानी की बौछार करते टैंकर और पीछे मार्ग पर झाड़ू से सफाई करते एवं फूल बिखेरते हुए श्रद्धालु चल रहे थे।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में बाल रूप में पंच प्यारों के पीछे खालसा पंथ का ध्वज लिए सेवादार चल रहे थे। फूलों से सुसज्जित पालकी साहिब के पीछे संगत गुरु की महिमा का बखान कर रही थी। नगर कीर्तन गुरुद्वारा भवन पहुंचकर समाप्त हुआ। गुरुद्वारा भवन में कथा और भजन कीर्तन के बाद अटूट लंगर का प्रसाद बरताया गया। इस मौके नरेंद्र सिंह ग्रोवर, भाजपा के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर, जयकिशन अरोरा, परमजीत सिंह पम्मा, रविन्द्र बजाज, हरभजन सिंह सैनी, दर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें