फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता गल्ला की दुकानों में निशुल्क राशन वितरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज का निशुल्क वितरण शुरू हो गया है। विधायक राजकुमार ठुकराल ने छह से अधिक सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों में जाकर राशन वितरण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने लोगों को राशन का वितरण कर आम जनमानस को योजना से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाकर राशन लेने की अपील की। यह भी कहा कि लोग मास्क का प्रयोग करें और बेहद जरूरी कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकलें। कहा कि सामान्य पीले कार्ड वालों को पूर्व में साढ़े सात किलो राशन मिलता था लेकिन केंद्र सरकार ने राशन बढ़ाकर 20 किलो प्रति राशन कार्ड कर दिया है जो जून से मिलेगा। वहां गोपी सागर, विपिन शर्मा, बंटी कोली सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें