फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गोविंदनगर में सबसे कम तो सरवरखेड़ा में सबसे अधिक दावेदार

Sun, 06 Jul 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के उच्च सदन में पहुंचने के लिए हो रहे चुनाव में सितारगंज की गोविंद नगर सीट पर सबसे कम तो जसपुर की सरवरखेड़ा सीट पर सबसे अधिक नामांकन किए गए हैं। हालांकि खटीमा की बिगराबाग, गांगी, पहेनिया सहित जिले की कई सीटों पर नामांकन कम ही हुए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत की कुल 35 सीटों में भंगा, खानपुर पूर्व, कुरैया, हरसान, बाजपुर गांव, बिडौरा, खटीमा का प्रतापपुर व टांडा आजम चर्चित सीटों में शुमार हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में ऐसा माना जा रहा है कि इन्हीं सीटों पर से जिले के प्रथम नागरिक मिल सकते हैं। इसको लेकर राजनीतिक दलों सहित पूरे जिले की निगाह इन सीटों पर टिकी है। सदस्य पद के लिए हुए नामांकन में सितारगंज की गोविंद नगर सीट ऐसी रही जिस पर मात्र दो नामांकन हुए हैं। अगर नामांकन पत्रों की जांच में दोनों सही पाए गए और दाेनों में से किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया तो इस सीट पर आमने-सामने का रोचक मुकाबला होगा।
इसी तरह खटीमा की बिगराबाग सीट पर तीन नामांकन हुए हैं। अगर यह सभी दावेदार अंत तक बने रहे तो यहां त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। खटीमा की पहेनिया, रुद्रपुर की कुरैया व बाजपुर की टांडा आजम सीट पर मात्र चार-चार ही नामांकन किए गए हैं जबकि खटीमा की गांगी, मझोला एक, सितारगंज की गुरुग्राम, नकुलिया, रुद्रपुर की चर्चित भंगा, गदरपुर की खटोला व जसपुर की पतरामपुर सीट पर पांच-पांच नामांकन दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन


सरवरखेड़ा में 14 तो चार सीटों पर 13-13 नामांकन
जसपुर ब्लॉक की सरवरखेड़ा सीट पर सबसे अधिक 14 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इसके साथ ही काशीपुर की बासखेडा खुर्द, गदरपुर की खेमपुर, बरीराई और सितारगंज की बिडौरा सीट ऐसी रहीं जहां 13-13 दावेदारों ने नामांकन कर अपनी दावेदारी पेश की है। हालांकि नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद ही असली स्थिति स्पष्ट होगी।

रुद्रपुर की चारों सीटों पर हुए कम नामांकन
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए रुद्रपुर ब्लॉक में चार सीटें निर्धारित हैं। इसमें निवर्तमान रेनू गंगवार की भंगा सीट चर्चित है। वह यहां से खुद दावेदार हैं। इस सीट पर कुल पांच, कुरैया पर चार, दोपहरिया पर आठ और प्रतापपुर सीट पर कुल छह नामांकन दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें