बाजपुर तहसील के 20 गांवों की 5838 एकड़ भूमि पर खरीद-फरोख्त में लगी रोक हटाने की मांग को लेकर यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव का कहना है कि वर्ष 2020 में तत्कालीन डीएम ने भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी थी। 2022 के विधानसभा चुनाव के समय प्रतिबंध हटा लिए गए लिए गए थे लेकिन चुनाव परिणाम आने के कुछ समय बाद फिर से रोक लगा दी गई। इसको लेकर किसान यूनियन समेत राजनीतिक संगठन आंदोलन कर रहे हैं। पांच माह से बाजपुर तहसील में हर दिन पांच किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन सरकार मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन एडीएम अशोक जोशी को सौंपा। वहां जितेंद्र यादव, अमित कुमार, रवि छावड़ा, नवाब हैदर काजमी, अरविंद दिवाकर, सतबीर यादव आदि थे।