फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गन्ना आयुक्त ने दिए कृषकों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

Thu, 04 Jan 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग आयुक्त ने चीनी मिल गेट एवं गन्ना क्रय केंद्रों को सुचारू रूप से गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने और घटतौली की समस्याओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गन्ना विकास आयुक्त चंद्र सिंह धर्मशक्तू ने पेराई सत्र 2023-24 में गन्ना कृषकों के व्यापक हितों के संरक्षण के दृष्टिगत प्रथम स्तर पर चीनी मिल, समिति स्तर पर काश्तकारों की शिकायतों, समस्याओं, सुझावों के संबंध में संबंधित चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक, अधिशासी निदेशक, चीनी मिलें और सहकारी गन्ना विकास समितियों के सचिव प्रभारी की ओर से कृषकों की शिकायतों, समस्याओं व सुझावों का पंजीकरण कर समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
कहा कि जिला स्तर पर काश्तकारों की शिकायतों, समस्याओं, सुझावों के निराकरण के लिए संबंधित सहायक गन्ना आयुक्त स्तर पर पंजीकरण करते हुए समाधान सुनिश्चित कराया जायेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें