खटीमा। खटीमा स्थित एक होटल में किसानों की बैठक हुई। इसमें किसानों ने कहा कि गन्ना बोने से लेकर बेचने के लिए चीनी मिल ले जाने में बेहद खर्चा आता है। गन्ने की खेती में बहुत लागत आती है। उचित मूल्य नहीं मिल पाने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित आगामी पेराई सत्र में गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। इसके बाद किसानों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम रविंद्र बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। वहां प्रकाश तिवारी, मनजिंदर सिंह भुल्लर, भगवंत सिंह, मनमोहन सिंह, बलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, मनजीत सिंह आदि थे।