फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में गेहूं की सरकारी खरीद दो लाख क्विंटल के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लॉकडाउन के कारण रबी विपणन सत्र के 15 दिन बाद शुरू होने के कारण इस वर्ष जिले में गेहूं की सरकारी खरीद बेहद धीमी गति रही। इसके बावजूद सरकारी क्रय केंद्र किसी तरह दो लाख क्विंटल गेहूं खरीद का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो गए हैं। जिले के 96 क्रय केंद्रों पर दो लाख, पांच हजार, 537 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जबकि जिले में गेहूं की निजी खरीद अब तक 11 लाख, 56 हजार, 177 क्विंटल हुई है। जिले में खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नेफेड और एनसीसीएफ के 96 क्रय केंद्रों पर 2,817 किसानों ने अपना गेहूं बेचा है। इस वर्ष 15 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होने व आढ़तों पर अच्छा मूल्य मिलने के कारण किसानों ने अपना अधिकांश गेहूं आढ़तों पर बेचा। इसका प्रभाव गेहूं की सरकारी खरीद पड़ा है। जिले में खुले 139 क्रय केंद्रों में से 43 में अभी भी खरीद शून्य है। इसके बावजूद सरकारी क्रय केंद्र जिले में दो लाख गेहूं खरीद का आंकड़ा पार करने में सफल रहे हैं। जिला सहायक निबंधक हरीश खंडूरी ने कहा कि खटीमा विकासखंड में सबसे अधिक एक लाख, 26 हजार,476 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। जबकि गदरपुर विकासखंड में सिर्फ 912 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। जिले में अधिकांश किसानों को गेहूं का भुगतान किया जा चुका है। इधर, रुद्रपुर गल्ला मंडी स्थित आढ़तों पर मंगलवार को भी गेहूं खरीद जारी रही। मंडी समिति के कर्मचारियों ने आढ़तों पर बिकने वाले गेहूं की सिक्स-आर काटी। जबकि सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें