फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में टाटा मोटर्स के 150 श्रमिकों को नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
रुद्रपुर उपश्रमायुक्त कार्यालय के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर खड़े श्रमिक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। लॉकडाउन का असर सिडकुल की कंपनियों पर भी पड़ने लगा है। जहां एक और कच्चा माल नहीं आने से कंपनी में प्रोडक्शन नहीं हो रहा है तो वहीं टाटा मोटर्स में ठेकेदार के अधीन 150 श्रमिकों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। सिडकुल की सेक्टर 11 में स्थित टाटा मोटर्स कंपनी के डेढ़ सौ श्रमिकों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। लॉकडाउन शुरू होने से यानी 23 मार्च के बाद से श्रमिकों को वेतन नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। श्रमिकों ने उप श्रम आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर सहायतक श्रमायुक्त को समस्या बताई। वहां श्यामल मंडल, गणेश सिंह, पंकज, प्रदीप, अर्जुन,सरोज, महादेव आदि थे। इस संबंध में ठेकेदार संदीप ने बताया कि कंपनी की ओर से उन्हें भी रुपये नहीं दिये गए है। श्रमिकों की सैलरी मिलते ही उन्हें सैलरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें