फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एकल शिक्षिकाओं के भरोसे संचालित हो रहे राजकीय प्राथमिक विद्यालय

Wed, 10 Dec 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते यूपी के समय छात्रों से गुलजार रहने वाले दो राजकीय प्राथमिक विद्यालय छात्र संख्या के लिए आंसू बहा रहे हैं। छात्र संख्या नहीं बढ़ने से स्कूल एकल शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी सीआरसी क्षेत्र में यूपी के समय विद्यार्थियों से गुलजार रहने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोविंद नगर से ग्रामीणों ने मुंह मोड़ लिया है। इस कारण से निरंतर छात्र संख्या घट रही है। सत्र 2025-26 में छात्र संख्या मात्र 12 रह गई है। अब विद्यालय में मात्र शिक्षिका कार्य देख रही है।
कार्यभार देख रही शिक्षिका शालिनी शर्मा ने बताया कि पिछले साल विद्यालय में करीब 16 विद्यार्थी थे। इस सत्र में 12 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अगस्त 2025 में पदोन्नति होने पर शिक्षक का स्थानांतरण हो चुका है। छात्र संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभिभावकों के घर जाकर उन्हें प्रोत्साहित भी करते हैं लेकिन प्रवेश नहीं बढ़ पा रहे हैं। वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय महताबन में छात्र संख्या कम होने से एक शिक्षक स्थानांतरित हो गए हैं। इसके चलते भविष्य में विद्यालयों के बंद होने की संभावना है।
सीआरसी प्रभारी सूरजभान शाह ने बताया कि इस स्कूल में 17 विद्यार्थी पंजीकृत है। अगस्त में एक शिक्षक का स्थानांतरण हो चुका है। अब एक शिक्षिका अंकिता वर्मा कार्यरत है। गांव की आबादी दूर होने से प्रवेश नहीं बढ़ पा रहे हैं। इसकी जानकारी निरंतर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोविंद नगर और महताबन में छात्र संख्या घटने के कारणों का पता किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- कुंवर सिंह रावत, मुख्य शिक्षाधिकारी, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें