नोटबंदी की वर्षगांठ को कांग्रेसियों ने काला दिवस के रूप में मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के पुतले की शव यात्रा निकाली। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी सहित महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
बुुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। सभा में पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि केंद्र में काबिज भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी साबित हो रही है। नोटबंदी के बाद जीएसटी ने देश को अस्थिरता में झोंक दिया। जनविरोधी निर्णयों से महंगाई लगातार बढ़ रही है। इससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। सभा को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हिमांशु गावा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, जगदीश तनेजा, अनिल शर्मा आदि ने संबोधित किया। बाटा चौक में पुतले का दहन किया गया। वहां पर संदीप चीमा, सौरभ चिलाना, हरीश अरोड़ा, ममता नारंग, राजकुमार साह, राजू अरोड़ा, शर्मिला सिरोही, जावेद अख्तर, राकेश वर्मा, सुनील आर्या, हरीश बावरा आदि थे।
काशीपुर। केंद्र सरकार के नोटबंदी के अविवेकपूर्ण फैसले व जीएसटी के विरोध में कांग्रेसियों ने काला दिवस मनाते हुए महाराणा प्रताप चौक पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की अगुवाई में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर एमपी चौक पर नोटबंदी व जीएसटी के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की अदूरदर्शी निर्णय से हर तबके को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। लोगों का कारोबार चौपट हो चला है। जीएसटी लागू होने से अफसरशाही हावी हो गई है। अधिकारी व्यापारियों पर अनैतिक दबाव बना रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गो पर मार्च भी निकाला। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, मनोज जोशी, शिवनंदन अग्रवाल, विनोद वात्सल्य, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, शफीक अंसारी, मुक्ता सिंह, उमा वात्सल्य, रोशनी बेगम, गीता चौहान, मीनू गुप्ता आदि थे।
बाजपुर। नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को खूब कोसा। बुधवार को पूर्व दर्जा मंत्री जितेंद्र शर्मा सोनू के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और सांकेतिक धरना देकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मौके पर डॉ. नरेंद्र खत्री, जगतार सिंह बाजवा, राजेंद्र बेदी, अनिल सेन, रेशम यादव, जगतजीत, तनवीर अहमद, लियाकत अली, साबिर, डोरीलाल आदि थे।
जसपुर। यहां कांग्रेसियों ने विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सुभाष चौक तक जुलूस निकाला। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी करने, जीएसटी लगाए जाने से देश की अर्थव्यवस्था अस्थिर हो गई है। व्यापारी किसान, नौकरी पेशा सभी परेशान है। वहां पर डॉ. यूनुस चौधरी, चंद्र किशोर विश्नोई, नईम प्रधान, महेंद्र सिंह, इफ्तिकार बबलू, अतीकुर्ररहमान, राहुल गहलोत, सन्नी प्रधान, गजेंद्र चौहान, ब्रजेश कांबोज आदि थे।
खटीमा। यहां कांग्रेसियों ने मुख्य चौक पर नोटबंदी के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहां पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना, ब्लॉक अध्यक्ष बाबी राठौर, दान सिंह राणा, दलजीत सिंह गोराया, देवेंद्र कन्याल, नासिर खान, राजेश राणा, महेंद्र ठाकुर, प्रदीप कुमार, नरेंद्र आर्य, कृष्णा नेगी, राशिद अंसारी, नवीन जोशी, रविश भटनागर, कमल गहतोड़ी, विवेक रस्तोगी, सुनील चंद, रियासत अली, साधू सिंह, प्रकाश बिष्ट, हरीश चंद, विपिन चंद आदि थे। इधर, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों का गला घोंटा है। व्यापारियों में जीएसटी से भय का माहौल है।
सितारगंज। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने आज के दिन नोटबंदी कर किसान, व्यापारी व आम आदमी की कमर तोड़ दी। इसके बाद जीएसटी लागू कर देश के विकास को ठप कर दिया। मंडी चेयरमैन हरपाल सिंह ने कहा कि सस्ते गल्ले की दुकानों का राशन बंद कर दिया गया। उन्होंने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन भी किया। वहां पर नगर अध्यक्ष मुश्ताक अहमद, रामनगीना प्रसाद, यूसुफ मलिक, शाकिर अली खां, अखिलेश सिंह, सय्यद मोहसिन मियां, हसनैन मलिक, विपिन खोलिया, पार्वती देवी, संदीप बावा, खलीक अहमद, तारक मंडल आदि थे।
शक्तिफार्म। नोटबंदी और जीएसटी के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सुभाष चौक पर प्रधानमंत्री के पुतले को आग के हवाले किया और जमकर नारेबाजी की। वहां केएमवीएन के पूर्व अध्यक्ष किरन चंद्र मंडल, कृष्णपद मंडल, भवतोष आचार्य, देवू मंडल, आन सिंह, जीके मंडल, हिरनी आचार्य, आन सिंह, रवींद्र नाथ सरकार, बाबू मंडल, अजय गांधी आदि थे।
गदरपुर। कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता महेंद्र पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए। यहां पर कांग्रेसियो ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। यहां पर शराफत अली मंसूरी, इंद्रपाल सिंह संधू, मनोज गुंबर, राजेश बाबा, संजीव नागपाल, बृजेश कुमार, संजीव अरोड़ा, अमरजीत सिंह आदि थे। उधर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मोहनीश कुमार एवं मो. आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मोदी का पुतला फूंका। यहां पर ताहिर पासा, आबिद हुसैन, शाकिर अली, सिद्धार्थ भुसरी, प्रमोद कुमार, संजीव अरोरा, कृष्ण लाल बत्रा, फरमान अली, सचिन बजाज, इदरीश पाशा आदि थे।
किच्छा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार शुक्ला की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के पुतले की शव यात्रा निकालते हुए डीडी चौक पहुंचकर दहन किया। यहां पर पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु, नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, धनीराम, अरुण तनेजा, शकील अहमद, मिस्वाल कुरैशी, नजाकत खान, तस्लीम रजा, लियाकत अंसारी आदि थे।
दिनेशपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले फीते बांधकर नगर में केंद्र सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर नारेबाजी की। उन्होंने मुख्य चौराहे पर सुभाष चौक के निकट प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। यहां पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, डॉ. जेएन सरकार, केके गाबा, विकास सरकार, डॉ. नारायण हाल्दार, सुभाषेंदु सरकार, मंगल ढाली, निरंजन घरामी, जगदीश कुमार, जगदीश सरकार आदि थे।
कांग्रेस की गुटबाजी भी दिखी
गदरपुर। प्रदेश कांग्रेस संगठन ने केंद्र की भाजपा सरकार की नोटबंदी एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को काला दिवस मनाने का ऐलान किया था, लेकिन नगर में इस कार्यक्रम को दो गुटों ने अलग-अलग आयोजित किया। इससे कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आयी। इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष का मौजूद न होना भी चर्चा का विषय बना रहा। जब नगर अध्यक्ष से जानकारी ली गई तो पता चला कि वे शहर से बाहर थे।