फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रिक्त पदों पर तैनाती करने को तैयार नहीं शासन

Tue, 25 Feb 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शासन और शिक्षा विभाग की अनदेखी के चलते खंड शिक्षाधिकारी और उप शिक्षाधिकारियों की नियुक्ति नहीं हो रही है। हाल यह है कि रिक्त पदों पर प्रधानाचार्य उनका कामकाज देख रहे हैं।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर में सात खंड शिक्षाधिकारी और सात उप शिक्षाधिकारी के पद स्वीकृत हैं। रुद्रपुर और खटीमा में ही खंड शिक्षाधिकारी कार्यरत हैं। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक का पद भी रिक्त है। मई 2022 काशीपुर में तैनात उप शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी पदोन्नति होकर रामगढ़ नैनीताल खंड शिक्षाधिकारी बनाई गई हैं। इसके बाद कार्य का जिम्मा यहां तैनात खंड शिक्षाधिकारी आरएस नेगी को दिया गया था। वह काशीपुर समेत जसपुर, बाजपुर के छह पदों का कार्य देख रहे थे।
मार्च 2024 को पदोन्नति पाकर वह भी पौड़ी के जिला शिक्षाधिकारी बनाए गए हैं। तब से यहां दोनों पद खाली हैं। कार्य की जिम्मेदारी राइंका बांसखेड़ा के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार साहू को सौंपी गई है। एक वर्ष होने वाला है, लेकिन वह तीनों पदों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बैठक, पत्राचार के जवाब, पठन पाठन कार्य, विद्यालयों का निरीक्षण आदि कार्यों का बोझ भी झेल रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में रुद्रपुर व खटीमा को छोड़कर बीईओ और एबीईओ के सभी पद खाली हैं। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। स्थानांतरण होने पर ही रिक्त पद भरे जा सकेंगे। - कुंवर सिंह रावत, मुख्य शिक्षाधिकारी, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें