फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हज यात्रा के लिए आवेदन का एक और मिला मौका

Thu, 26 Sep 2024 04:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। वर्ष-2025 की हज यात्रा के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से दूसरी बार आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है। आवेदन की तिथि को अब 23 से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन खतीब अहमद ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने पहले ऑनलाइन आवेदन की तिथि नौ सितंबर निर्धारित की थी। इस दौरान राज्य से 577 आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। लोगों की मांग पर कमेटी की ओर से आवेदन की तिथि को 23 सितंबर तक बढ़ाया गया। इस दौरान राज्य से 755 आवेदकों ने यात्रा के लिए आवेदन किया। इसके बाद भी लोगों के पासपोर्ट एवं जरूरी अभिलेख न बन पाने से लोगों ने फिर तिथि बढ़ाए जाने की मांग की। इसे देखते हुए कमेटी ने आवेदन की तिथि को अब 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट के साथ ही एप के माध्यम से भी आवेदन किए जा सकते हैं।

इस वर्ष हज के लिए कम है लोगों का रुझान
जसपुर। दावत-ए-इस्लामी हज व उमरा के रीजनल निगरां हाजी साजिद हुसैन अत्तारी ने बताया कि इस वर्ष आवेदन जल्द शुरू किए गए। इससे लोगों में रुझान कम दिखाई दिया। नई गाइडलाइन के मुताबिक इस वर्ष भारत से हज पर जाने वाले एक ही ग्रुप के स्त्री-पुरुष को अलग-अलग कमरों में ठहराए जाने के नियम से भी लोगों में उत्साह कम है। सऊदी सरकार को इस नियम पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

हाजी साजिद हुसैन अत्तारी ने बताया कि इस माह शासकीय अवकाश अधिक होने तथा पासपोर्ट कार्यालय की साइट कुछ दिनों तक बंद रहने के कारण अभी तक पासपोर्ट जारी नहीं किए जा सके हैं। बहुत से आवेदकों का पुलिस सत्यापन नहीं हो सका तो कुछ आवेदकों के सत्यापन हो जाने के बाद भी पासपोर्ट की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें