फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखा गंगा जल धारा के भूकटाव से निजात मिले, विधायक धामी के समक्ष रखी मांग

विज्ञापन
खटीमा के नोगवांनाथ में विधायक धामी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। चकरपुर क्षेत्र के अंतर्गत किलपुरा वन रेंज से निकलने वाले प्राकृतिक जल स्रोत गोरखा गंगा से बरसात में कृषि भूमि व रास्तों के कटाव की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों ने विधायक पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंप नाला पक्का करने की मांग उठाई। विधायक ने नाले से हो रहे कटाव का जायजा लिया और बरसात में तात्कालिक बचाव करवाने व इसके बाद नाला पक्का कराने का आश्वासन दिया। शनिवार सुबह ग्राम सभा नोगवांनाथ के पूर्व ग्राम प्रधान भगवान जोशी के आवास पर विधायक धामी ने ग्रामीणों की समस्या सुनीं। ग्राम प्रधान मदन सिंह राना व पूर्व प्रधान जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि जल स्रोत गोरख गंगा से किसान सिंचाई भी करते हैं, लेकिन बरसात में इसका पानी भूकटाव करता है। वर्ष 2012-13 में तत्कालीन ब्लाक प्रमुख जयंती चन्द ने नाले को पक्का करने का सिंचाई विभाग के माध्यम से इस्टीमेट भिजवाया, लेकिन अभी तक कोई करवाई नहीं हुई है। नोगवांनाथ से हल्दू पटिया तक जल्द नाला पक्का करने की मांग उठाई। विधायक ने निरीक्षण के बाद जल्द उचित करवाई की बात कही। मांग उठाने वालों में भरत चन्द, रतन सिंह पोखरिया, त्रिभुवन चन्द, जगदीश चन्द, खड़क चन्द, गोविंद सिंह, सुंदर सिंह, पुष्कर चन्द आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें