खटीमा। ऊर्जा निगम ने छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। एसडीओ अनुज त्रिपाठी के निर्देशन में ऊर्जा निगम की टीम ने यूपी सीमा से सटे ग्राम मझोला, हल्दी, जमौर, पटरियां में बिजली चोरी कि शिकायत पर छापेमारी अभियान चलाया। जहां टीम को को एलटी लाइन से बिजली चोरी कर खेतों में अवैध रूप से मोटर चलाकर सिंचाई कर रहे मंजीत सिंह, बलजीत सिंह, चरन सिंह, रंजीत सिंह, देवेंद्र सिंह व एक अन्य व्यक्ति को बिजली चोरी करते पकड़ा। एसडीओ त्रिपाठी ने अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस में तहरीर सौंपकर धारा 135 म़े मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीओ त्रिपाठी ने कहा कि बिजली चोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी रहेगा। वहां टीम में जेई पवन उप्रेती, लाइनमैन भीकू सिंह, फ्रांसिस मसीह आदि उपस्थित रहे।