काशीपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सीतारामपुर के प्रधानाचार्य बालकराम ने कुंडेश्वरी चौकी में तहरीर सौंपी। कहा कि बुधवार सुबह जब वह स्कूल आए तो विद्यालय का ताला टूटा था। अंदर जाने पर अलमारी खुली मिली और उसमें रखा कंप्यूटर गायब था। साथ ही किचन और आंगनबाड़ी केंद्र का ताला भी टूटा हुआ था। किचन से चावल का बोरा और सिलिंडर भी चुरा लिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद