फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

विज्ञापन
केलाखेड़ा के गांव सरकड़ी स्थित एक खेत में पिंजरा लगाती वन विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
केलाखेड़ा। गांव सरकड़ी में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। मंगलवार को तेंदुए की चहल कदमी की सूचना पर वन विभाग की टीम ने गांव सरकड़ी पहुंचकर पड़ताल की थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालरा ने पिंजरा लगाने के लिए डीएफओ से चर्चा की थी। इसी के चलते बुधवार को डिप्टी रेंजर रुद्रपुर प्रमोद चंद्र त्रिपाठी ने टीम के साथ गांव सरकड़ी पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के लिए एक खेत में पिंजरा लगाया। डिप्टी रेंजर ने बताया कि पिंजरे का वन विभाग की टीम मॉनिटरिंग करेगी। वहां प्रधान जसविंदर सिंह, एएसआई मोहित कुमार, भुवन मैनाली, अनंत पाल, भूपेंद्र शाह, रामवीर, रहीम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें