फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : ऊधमसिंह में सात और कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक

विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल से मरीजों को डिस्चार्ज करते डॉक्टर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। शनिवार को जिले में सात और कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गए। सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें से पांच लोगों को जिंजर होटल स्थित कोविड केयर सेंटर और दो को जिला अस्पताल स्थित डेडिकेटेड कोरोना सेंटर में आइसोलेट किया गया था। ठीक हुए इन सात लोगों में चार सितारगंज और तीन पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। सभी को 28 मई को आइसोलेट किया गया था। सभी को सख्ती के साथ होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं। अब तक जिले में कुल 34 कोरोना पॉज़िटिव ठीक हो चुके हैं। वहां पर प्रमुख अधीक्षक डॉ टीडी रखोलिया, एसीएमओ डॉ अविनाश खन्ना, डॉ गौरव अग्रवाल, डॉ अजयवीर सिंह चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें