फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में गुरुग्राम से लौटे दो सगे भाई निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा ब्लॉक में शनिवार को दो सगे भाइयों में कोरोना की पुष्टि हुई। खटीमा के खेतालसंडा गांव निवासी 31 वर्षीय व 32 वर्षीय दोनों भाई हरियाणा के गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। दोनों एक जून को खटीमा लौटे थे। उन्हें आईटीआई खटीमा में क्वारंटीन किया गया गया था। दो जून को दोनों भाइयों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए थे। शनिवार को दोनों भाइयों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 87 हो गई है। इनमें से सर्वाधिक 49 लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि दोनों कोरोना पॉजिटिव को आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें