गदरपुर। मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता में ऊंची कूद और 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतने वाले गदरपुर के युवा खिलाड़ी अब्दुल असद खान को राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के प्रतिनिधियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शाकिर अली की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम और राजकीय महाविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष शहनाज के नेतृत्व में छात्रसंघ प्रतिनिधियों ने युवा खिलाड़ी अब्दुल असद खान को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने अब्दुल असद खान की उपलब्धि पर उनके परिजनों को भी बधाई दी। वहां छात्रसंघ उपाध्यक्ष कंचन भारद्वाज, कोषाध्यक्ष निजा, संकाय प्रतिनिधि उमरा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुपर्णा भक्त और हाजी शाहिद खान आदि थे।