रुद्रपुर। आज के बाजार में सोना महंगा होने के कारण खरीदारों का झुकाव चांदी के पक्ष में बढ़ता दिख रहा है। जिले में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 15,660 रुपये प्रति ग्राम, वहीं 22 कैरेट सोना करीब 14,355 रुपए प्रति ग्राम है। यह वर्तमान औसत रेट है जो बाजारों में फॉयल भाव के रूप में देखे जा रहे हैं।
वहीं चांदी का भाव भी ट्रेडिंग में उतार-चढ़ाव के बाद लगभग 2,85,000 रुपए प्रति किलोग्राम के करीब रही है, जो पिछले कुछ दिनों में गिरावट के बाद फिर स्थिर होती दिख रही है। इस बदलते बाजार में लोकल सर्राफा बाजार में चांदी की मांग खासकर पायल, सिक्के और चांदी के बर्तनों की खरीद की तरफ बढ़ रही है क्योंकि सोने की ऊंची कीमतों के कारण कई ग्राहक चांदी को सस्ता और व्यावहारिक विकल्प मान रहे हैं।
..........
-
सोने की पूछ हो रही कम, चांदी की खरीददारी में तेजी
- आज सोना काफी ऊंचे दाम पर बिक रहा है, इसलिए कई ग्राहक चांदी की ओर बढ़ रहे हैं। खासकर पायल और सिक्के की मांग में बढ़ोतरी दिख रही है।
-रमेश मिश्रा, सर्राफा व्यापारी
- सोने के दाम इतने ऊंचे हैं कि मौजूदा समय में बजट-सेंट्रिक खरीदार चांदी के हल्के आभूषणों और बर्तनों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
-दीपक अग्रवाल, ज्वेलर