गूलरभोज में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि।
- फोटो : RUDRAPUR
गूलरभोज। बाल विकास परियोजना की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित सामुदायिक आधारित गतिविधियों के तहत नौ गर्भवतियों की गोद भराई और नौ बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की पत्नी मनविंदर कौर पांडे ने किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता जोशी ने मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। वहां पर कोपा के ग्राम प्रधान मनोज देवरानी, नामित सभासद तरुण दुबे, सभासद सतीश चुघ, सुनीता देवी, कमला जोशी, शकुंतला देवी, पुष्पा पवार, पुष्पा रावत आदि थे।