फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को जन्म देकर महिला ने तोड़ा दम

Sat, 19 Sep 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्राइवेट अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म देने के चार घंटे बाद महिला की मौत हो गई। जिससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पति ने अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को झा कालोनी पंतनगर निवासी रंजीत वाल्मीकि की पत्नी शशि (27) को प्रसव पीड़ा उठी थी। जिसके बाद रंजीत ने उसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया। रंजीत के मुताबिक शाम को आपॅरेशन से उसकी पत्नी ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। ऑपरेशन के बाद न तो डॉक्टर और न ही किसी नर्स ने मरीज की देखभाल की। करीब डेढ़ घंटे बाद अचानक शशि की तबियत बिगड़ना शुरू हो गई। उसके बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रबंधन ने डॉक्टर को बुलाने की जहमत तक नहीं उठाई। उसकी पत्नी को बिना ऑक्सीजन के दो मंजिले से पहली मंजिल तक लाया गया। बेहद नाजुक हालत होने के बावजूद डॉक्टर नहीं आया और देर शाम उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के बाद भी प्रबंधन ने शव को अस्पताल से हटाकर एंबुलेंस में रखवा दिया। रातभर एंबुलेंस मेें शव बिना बर्फ के रखा गया। शुक्रवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूचना मिलने पर शशि के मायके ग्राम गुलड़िया रामपुर से भी परिजन पहुंच गए। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रंपुरा पुलिस चौकी में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें