फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSC Board 10th Result: परीक्षा में बेटियाें ने मारी बाजी, झूमीं मेधावी

Thu, 16 Apr 2026 12:26 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम में इस बार जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल किए जबकि डीपीएस की छात्रा हर्षाअरी ने सभी विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल। - फोटो : स्कूल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में एक बार फिर जिले की बेटियों ने बाजी मारी है। डीपीएस की छात्रा हर्षाअरी ने देश में टॉपरों की सूची में जगह बनाई है। उसने विज्ञान, अंग्रेजी, फ्रेंच, सामाजिक विज्ञान और एआई सभी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

बुधवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में पब्लिक स्कूलों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। डीपीएस की मेधावी छात्रा हर्षाअरी ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर देश में नाम रोशन किया। इसी स्कूल के वंश कौशिक 98.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे व अनमोल बर्थवाल 98.6 अंक के साथ विद्यालय में तीसरे स्थान पर रहे।

जेसीज पब्लिक स्कूल में अंश श्रीवास्तव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। माही सिंह व प्रत्युश नंदा ने संयुक्त रूप से 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा व कैशिका डसीला ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया।

कोलंबस पब्लिक स्कूल के दिव्यांशु मेहरा ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। पलक सैनी 96.6 अंक के साथ दूसरे व तपस्या सिरौही 96.2 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रही।

भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल की सिमरन मेहता 97.8 प्रतिशत अंक के साथ पहले, अनन्या 97.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और हरिदिया अरोरा 97 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की मेघा गंगवार ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। निकिता विश्वास 95.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे, पुष्कर वशिष्ठ व सात्विक द्विवेदी ने संयुक्त रूप से 94.6 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। एमिनिटी पब्लिक स्कूल में सोमेश कुमार ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान पाया। सिद्धार्थ इश्पुजानी व रिया सिंह ने संयुक्त रूप से 97.4 अंक प्राप्त कर दूसरा तथा मोहम्मद अंसार, केदारनाथ ग्रोवर, रुद्राक्ष सिंह ने संयुक्त रूप से 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में तीसरा स्थान पाया।

द ऑक्सफोर्ड अकादमी में सूर्या वत्स ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। अदिति गैरोला ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा व कलिष्का बरारी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। रेनबो पब्लिक स्कूल के सागर रस्तोगी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अदिति सक्सेना 98 प्रतिशत के साथ दूसरे व संभव सिंह 97.4 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। ब्लूमिंग डेल्स मॉडर्न स्कूल की सिमरन सिंह 97.2 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉपर रही। रुद्र साहनी 96.8 प्रतिशत के साथ दूसरे व लवप्रीत कौर 92.4 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर रही। माउंट लिट्रा जी स्कूल की वंशिका शर्मा ने 96.6 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया। हर्षित करायत 93.6 प्रतिशत के साथ दूसरे व जान्ह्वी जायसवाल 92.8 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

बिलासपुर रोड स्थित आरएएन पब्लिक स्कूल के शिवांग अग्रवाल ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। वहीं प्रिशा मिश्रा ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा व विज्ञा जैन ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। आरएएन स्कूल भूरारानी के अश्वनी अरोरा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रही। वहीं हर्षिता पनेरू 97.8 प्राप्त कर द्वितीय और नव्या सिंह ने 97.4 अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


रुद्रा पब्लिक स्कूल में हिमानी रहीं अव्वल

सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में रुद्रा पब्लिक स्कूल जयनगर (रुद्रपुर) में हिमानी 95 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं। हिमांशु और दिशा ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा और 94 फीसदी अंकों के साथ जया ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक मोहन जोशी, चेयरमैन पुष्पा भट्ट, प्रधानाचार्य नितिश सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

पाथ सीकर इंटरनेशनल स्कूल में गौरव रहे टॉपर

सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में पाथ सीकर इंटरनेशनल स्कूल में गौरव प्रसाद 95 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। 92.8 फीसदी अंकों के साथ आयुष कुमार दूसरे, 92.47 प्रतिशत अंक हासिल कर हर्षिता गुप्ता ने विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य नूरी खुराना ने विद्यालय के परीक्षा परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल लालपुर में मानसी रहीं अव्वल

 सीबीएसई की 10 वीं की परीक्षा में फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल लालपुर में 94 प्रतिशत अंकों के साथ मानसी शर्मा टॉपर रहीं। 90 प्रतिशत अंकों के साथ सूर्यांश गंगवार दूसरे, 88 फीसदी अंकों के साथ भावना सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राणा रणवीर सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामना दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें