फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का हाल: कोतवाली गेट पर प्रेमी को चप्पलों से पीटती रही प्रेमिका, खूब मचाया बवाल; सभी के होश उड़ गए

Sat, 25 Jul 2026 05:01 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बाजपुर

सार

बाजपुर कोतवाली गेट पर शनिवार को आक्रोशित प्रेमिका ने शादी से इनकार करने वाले प्रेमी की उसी की चप्पलों से पिटाई कर दी, जिससे कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
कोतवाली में युवती ने प्रेमी पर बरसाए चप्पल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम प्रसंग के बाद शादी से इनकार करने के कारण आक्रोशित प्रेमिका ने शनिवार को बाजपुर कोतवाली गेट पर ही युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना से कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर युवक को युवती के चंगुल से छुड़ाया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी बरेली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग बाजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कई वर्षों से चल रहा था। युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर बताया जा रहा है। परिजनों के माध्यम से दोनों की शादी की बात भी तय हो गई थी, लेकिन बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इस पर युवती ने कोतवाली गेट पर उस पर चप्पल बरसा दिये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें