फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पुलिस से लगाई गुहार, सौतन से पति को दिला दो सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। एक महिला ने अपने पति को अपनी सौतन पर बंधक बनाए जाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी शबनम परवीन ने कहा कि उसके दो पुत्र अल्फेज 6 वर्ष तथा मोहम्मद शान 2 वर्ष के हैं। बीते दो वर्षों से उसके पति ने उसे तंग परेशान कर रखा है। वह बीच-बीच में कई कई दिनों के लिए घर से गायब हो जाता है। अब उसका पति चिलकिया रामनगर निवासी नसीम जहा के कब्जे में है, उसी के साथ कलश मंडप के पास काशीपुर रह रहा है। उसकी सौतन नसीम जहां बीच-बीच में फोन कर उसको तंग व परेशान करती है जान से मरवाने की धमकी देती है। उसने पुलिस से अपने पति को मुक्त कराए जाने तथा सौतन के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज जी एस अधिकारी ने बताया की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें