फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में युवती ने नदी में लगाई छलांग, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। संदिग्ध हालात में शनिवार को क्षेत्र के एक गांव की युवती ने फीका पुल से नदी में छलांग लगा दी। करीब तीस फीट नीचे गिरने पर वह बेहोश होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर से गुजर रहे लोगों ने नदी से निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. धीरेंद्र गहलोत ने बताया कि युवती के हाथ पर कट के निशान बने थे। प्राथमिक उपचार कर उसे रेफर कर दिया। संवाद

पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने खाया जहर
गदरपुर। पारिवारिक कलह के चलते क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार विवाहिता का अपने पति एवं परिजनों से अक्सर विवाद हो जाता है। शनिवार सुबह दस बजे पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों के साथ भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गोराया ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें