जसपुर। प्रदेश की सीमा पर पीली डैम से निकलने वाली जटपुरा माइनर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नादेही चीनी मिल- जाफराबाद मार्ग स्थित गांव हरकिशनपुर के जंगल के पास जटपुरा माइनर की पुलिया के नीचे शनिवार तड़के थाना रेहड़ क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाला लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह ने बताया कि नहर में मिला शव करीब 35 वर्षीय युवक का हैं। लगभग एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा हैं। संवाद