सितारगंज। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने घर में टिनशेड के पाइप से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम पहाड़ी उकरौली निवासी सुलोचना देवी (21) पुत्री रामचंद्र जो अपने भाई मोरपाल के साथ सिडकुल में नौकरी करती थी। सुलोचना के पिता रामचंद्र मूलरूप से ग्राम विलासनगर, बरेली, उत्तर प्रदेश में रहते हैं। रविवार शाम सुलोचना का अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मोरपाल किसी काम से घर से बाहर चला गया, जब मोरपाल लौट कर आया तो देखा सुलोचना घर की छत पर पड़े टिनशेड के पाइप पर चुन्नी से लटकी मिली। मोरपाल ने तत्काल घटना की जानकारी सिडकुल चौकी पुलिस दी।
इस पर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह कोरंगा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई कोरंगा ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।