जसपुर। सीमा क्षेत्र के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज में विदेशी महिला पर्यटक ने परिचितों के साथ वन क्षेत्र का भ्रमण किया। रेंज में आनी वाली यह दूसरी विदेशी महिला थी। देश समेत विदेशी पर्यटकों के आने से विभागीय अफसरों में खुशी है। बिजनौर जिले के सीमावर्ती रेहड़ क्षेत्र स्थित अमानगढ़ की रेंजर अंकिता किशोर ने बताया कि जर्मनी के बर्लिन निवासी कैरेन सोनिया मोनिका डिसीज ने आगरा निवासी परिचित संजय एवं महिला मित्र विवेंद्र के साथ बीते दिन अमानगढ़ में जंगल सफारी का आनंद उठाया। इस दौरान हाथियों के झुंड, भालू आदि वन्यजीव देखने वह सैलानी खुश नजर आए।