फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नाबालिगों की नासमझी से खतरे में पड़ गई गीता की जिंदगी

Sat, 07 Feb 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। एक बाइक पर सवार होकर जा रहे चार नाबालिगों की नासमझी 58 वर्षीय गीता की जिंदगी पर भारी पड़ गई। जिंदगी के लिए गीता के परिजन अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं जहां से चिकित्सक उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दे रहे हैं। घायल की हालत अत्यंत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दोंदा गांव निवासी चार छात्र एक ही बाइक से नगर के एक इंटर काॅलेज में पढ़ने के लिए जा रहे थे। गुरुग्राम गांव में गीता माल पत्नी अनिल सड़क किनारे एक अन्य महिला से बात कर रही थी। तभी तेज गति से आई बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और नाक, कान व गले से खून बहने लगा।
सूचना पर प्रधान के पति दिलीप मिस्त्री ने पुलिस और आपातकालीन सेवा 108 को सूचना दी। परिजन घायल को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज ले गए। वहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद हल्द्वानी अस्पताल से भी घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें बरेली के भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों के जवाब देने पर परिजन बरेली के एक अन्य अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

सीओ सितारगंज बीएस धौनी ने बताया कि बाइक कब्जे में ले ली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।




मेहनत मजदूरी से चलता है परिवार का खर्च



घायल गीता के परिवार में पति अनिल और दो पुत्र हैं। पति और दोनों बेटे मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गीता सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। गांव में होने वाले शादी ब्याह सहित अन्य आयोजनों में गीता भोजन बनाने का दायित्व निभाती है। इसके लिए वह कोई शुल्क नहीं लेती है।



नियमों की अनदेखी फिर भी जिम्मेदार मौन



निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कई छात्र स्कूलों में बाइक सहित अन्य वाहनों से पहुंचते हैं। इनकी उम्र कम होने के बावजूद उनके अभिभावकों की ओर से उन्हें दोपहिया वाहन मुहैया कराना चिंताजनक है। इन पर तीन से पांच नाबालिग बच्चे सवार होते हैं। वहीं लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी जानकर भी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें