विजय हजारे ट्रॉफी खेल चुके विजय जेठी की 68 रनों की अर्ध शतकीय पारी की बदौलत गदरपुर क्रिकेट अकादमी ने बाजपुर को 140 रनों के विशाल अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से एमेनिटी क्रिकेट मैदान में चल रही जिला क्रिकेट लीग का पहला क्वाटर फाइनल मैच शुक्रवार को गदरपुर क्रिकेट अकादमी और बाजपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
गदरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में 197 रनों का स्कोर बनाया। इसमें विजय जेठी ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। दूसरे बल्लेबाज रामसेवक ने भी 51 रनों की अर्ध शतकीय पारी खेली। बाजपुर के लिए गेंदबाज मनीष कंबोज ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाजपुर की टीम गदरपुर के गेंदबाजों के आगे 17 ओवरों में महज 57 रन बनाकर ढेर हो गई।
गदरपुर के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए शकुल सक्सेना ने चार, दीपक ने तीन व नाजिम ने दो विकेट हासिल किए। बाजपुर के लिए सर्वाधिक 22 रन परविंदर सिंह ने बनाए। वहां पर गौरव तिवारी निशांत मेहरा, विजय आर्या, आफताब आलम, विपिन सैनी, अभिषेक कुमार आदि थे।