होली पर्व पर वन विभाग ने बाघों के संरक्षण के लिए वन क्षेत्र में अधिक मात्रा में गार्डो को तैनात किया है। साथ ही क्षेत्र में बाघों के बचाव के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि बाघों को शिकारियों व तस्करों से बचाया जा सके।
वन कर्मचारियों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व हरिद्वार में एक तस्कर 5 बाघ की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिससे वन विभाग बाघो के बचाव के लिए अनेक उपाय कर रहा है। होली पर्व के मौके का फायदा उठाकर तस्कर वन क्षेत्र में बाघों का शिकार करने में सक्रिय होने की कोशिश करते है।
वन कर्मचारियों ने बताया कि पूर्व वन क्षेत्र में हुई गणना में बाघों की संख्या 4 हजार से ऊपर है। वर्तमान में वन क्षेत्र में बाघों की गणना चल रही है। बताया जाता है कि बाघों को तस्करों से बचाने के लिए वन विभाग सख्त हो गया है।
कारी और तस्करों से बाघों को बचाने के लिए पतरामपुर, फाटो, बन्नाखेड़ा और आम पोखरा वन रेंज में वन विभाग ने 6 गार्डों की टीम बनाकर दिन रात गश्त पर लगाया गया है। सभी क्षेत्र में बाघों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है।