फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा की टक्कर से फाटक क्षतिग्रस्त

Tue, 30 Sep 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। रविवार की शाम करीब पौने चार बजे एक ट्रेन काशीपुर से रामनगर की ओर जा रही थी। इसके लिए चीमा चौराहा के पास स्थित फाटक बंद किया जा रहा था। इस दौरान जल्दबाजी में क्रॉस करते समय कार्टन से भरा ई-रिक्शा अचानक फाटक से टकरा गया। इससे एक तरफ का फाटक बीच से मुड़ गया। जैसे तैसे वाहनों को रोककर ट्रेन पास कराई गई। गेट मैन से इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर आरपीएफ जवानों ने ई-रिक्शा को कब्जे में लिया। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें